Bollywood News


प्रेग्नंट हैं नेहा कक्कड़? इन्स्टाग्राम पर बेबी बंप आया नज़र

प्रेग्नंट हैं नेहा कक्कड़? इन्स्टाग्राम पर बेबी बंप आया नज़र
मशहूर हिंदी और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ ने इसी साल अक्टूबर 26 अक्टूबर को अपने बॉय फ्रेंड और पंजाबी गयाक रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली थी| इस खबर से दोनों के फैन्स काफी खुश थे और कई दिनों तक सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी का हैशटैग ट्रेंड करता रहा था| लेकिन बात ये नहीं है, बात ये है की क्या नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं?

जी, दरसाल नेहा ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत एक साथ नज़र आ रहे हैं| तस्वीर में रोहनप्रीत ने नेहा को पीछे से हग किया हुआ है और नेहा अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए काफी खुश नज़र आ रही हैं| इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों ने नेहा और रोहन को बधाई देनी शुरू कर दी है| एली अवराम, कनिका मान, हर्षदीप कौर स्दामेत और भी सितारों ने भी नवदंपत्ति को माता-पिता बनने के लिए बधाई दी है| देखिए तस्वीर-



बता दें की इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही ये सवाल भी उठ रहे हैं की क्या शादी से पहले ही नेहा कक्कड़ प्रेग्नंट हो गयी थी| दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है की ये तस्वीर नेहा और रोहनप्रीत के आने वाले म्यूजिक विडियो से है| चलिए फिलहाल तो अगर नेहा के माँ बनने की खबर सच है हम नवदंपत्ति के घर आने वाले मेहमान के लिए दोनों को ही बधाई देना चाहेंगे|

End of content

No more pages to load