Bollywood News


कार्तिक आर्यन वसन बाला की फिल्म में बनेंगे सुपरहीरो 'फैंटम'?

कार्तिक आर्यन वसन बाला की फिल्म में बनेंगे सुपरहीरो 'फैंटम'?
रोमांटिक और कॉमेडी फ़िल्में करने के बाद अब कार्तिक आर्यन अपने फैन्स को नए किरदारों में एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं| कुछ दिन पहले ही कार्तिक ने राम माधवानी की आगामी थ्रिलर-ड्रामा फिल्म "धमाका" की शूटिंग शुरू की है जिसमें वे हमें एक न्यूज़ एंकर के किरदार में नज़र आएँगे| फिल्म से कार्तिक का फर्स्ट भी काफी दिलचस्प है जो की फैन्स की उत्सुकता बढ़ा रहा है| इसके अलावा खबर आ रही है की कार्तिक एक सुपरहीरो फिल्म में भी नज़र आएँगे| जी हाँ! हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन जल्द हमें "मर्द को दर्द नहीं होता" फेम निर्देशक वासन बाला की आगामी सुपर हीरो फिल्म "फैंटम" में नज़र आएँगे| ये फिल्म कॉमिक बुक किरदार फैंटम पर आधारित होगी जिससे कार्तिक आर्यन भी बॉलीवुड में सुपरहीरोज़ का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे| कार्तिक के फैन्स उनके एक के बाद एक हटके फ़िल्में साइन करने से काफी उत्सुक हैं| बता दें की की कार्तिक आर्यन "धमाका" के बाद अनीस बज्मी की भूल भुलैया 2 की बची हुई शूटिंग ख़त्म करेंगे, फिल्म में वे किअरा अडवाणी संग दिखेंगे| इसके अलावा वे जान्हवी कपूर और लक्ष लालवानी के साथ कोलिन डीकून्हा की "दोस्ताना 2" में भी दिखेंगे जिसकी अब कुछ की शूटिंग बाकी है| ये दोनों ही फ़िल्में हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती हैं|

End of content

No more pages to load