Bollywood News


सनी लियोनी का ब्लैक एंड वाइट अवतार हुआ इन्स्टाग्राम पर वायरल

सनी लियोनी का ब्लैक एंड वाइट अवतार हुआ इन्स्टाग्राम पर वायरल
सनी लियोनी बॉलीवुड की सबसे मोहक और आकर्षक अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी चाहनेवालों की संख्या दिन प्रतिदिन सिर्फ बढती है| सनी फिलहाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं जहाँ वे पिछले कई महीनों से रह रही हैं| सनी चाहे देश से दूर हों मगर अपने फैन्स से वे सोशल मीडिया के ज़रिये हर समय जुड़ी रहती हैं| सनी ने हाल ही में फैन्स के साथ अपनी एक ब्लैक एंड वाइट अवतर में तसवीरें शेयर की जिसके उनके चाहनेवाले दीवाने हुए जा रहे हैं|

इन तस्वीरों में सनी लियोनी एक ब्लैक एंड वाइट थाई-स्लिट ड्रेस और साथ ही ब्लैक हाई हील सैंडल्स पहने हुए पोज़ करती दिख रही हैं| इन तस्वीरों में सनी हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और उनके आकर्षक रूप फैन्स को उनका और भी ज्यादा दीवाना बना रहा है| सनी ने तस्वीर की कैप्शन में लिखा "Eat your heart out baby!! 😘"| देखिए-



बात करें फिल्मों की तो सनी लियोनी आखिरी बार बॉलीवुड में फिल्म "मोतीचूर चकनाचूर" में एक आइटम सॉन्ग में नज़र आई थी| इसके अलावा वे आगामी ऐतिहासिक वॉर-ड्रामा तमिल फिल्म "वीरामदेवी" में नज़र आएंगी जो की अगले साल रिलीज़ होगी| वदीवुदैयाँ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नवदीप, श्रीनाथ, नस्सर और सयाजी शिंदे भी नज़र आएँगे|

End of content

No more pages to load