बता दें कि कुछ समय से शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' काफी सुर्ख़ियों में चल रही है, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| हाल ही में खबर मिली है कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता रितिक रॉशन की भी एंट्री हो गयी है, इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सलमान खान इस फिल्म में छोटा सा केमीयो करते नज़र आएगें| हाल ही में फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि रितिक ने जो रोल 'वॉर' में अदा किया था वही वे 'पठान' में भी निभाते दिखेंगे। अगर आपको बता हो आदित्य, रितिक रॉशन को लेकर 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'वॉर' बना चके हैं|
मीडिया खबरों के मुताबिक 'पठान' एक बहुत बड़े बजट की एक्शन ड्रामा फिल्म है और सबसे खास बात यह है कि शाहरुख खान काफी समय बाद बड़े पर्दे वापसी करने के लिए तैयार है| अभिनेता के फैन्स उनको फ़िल्मी पर्दे पर देखने के लिए पहले से उत्सुक्त हैं, इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसमें शाहरुख और दीपिका रॉ एजेंट के रोल में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। हिंदी सिनेमा प्रेमी इतनी बड़ा स्टार कास्ट को देखने के लिए काफी बेताब दिखाई दे रहे हैं, खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ की जा सकती है|
सलमान के बाद अब रितिक रॉशन की हुई शाहरुख की फिल्म 'पठान' में एंट्री?
Saturday, December 19, 2020 13:31 IST


