Bollywood News


कृति सेनन ने अपने फैन्स से साझा की ये बड़ी खबर!

कृति सेनन ने अपने फैन्स से साझा की ये बड़ी खबर!
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाए जाने की खबर आई थी| कृति ने खुद भी इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया के ज़रिये फैन्स के सामने की थी और लिखा था की उन्होंने खुद को क्वारेनटाईन कर लिया है और वे जल्द ठीक हो कर वापस काम शुरू करेंगी| कृति के फैन्स के लिए अब खुशखबरी आ गयी है क्यूंकि उनका कोरोना वायरस टेस्ट आखिर नेगेटिव आ गया है|

बता दें की करीब 8 दिन पहले कृति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी| अपनी हालिया ट्विटर पोस्ट में कृति ने फैन्स को गुड न्यूज़ दी और बताया की उनका कोविड -19 टेस्ट नेगेटिव आया है| अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा "मुझे सबको ये बताते हुए बड़ी ख़ुशी हो रही है की मेरा कोविडी-19 टेस्ट नेगेटिव आया है| मैं इसके लिए बीएमसी के अधिकारियों, बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर विशवास मोते और मेरे डॉक्टर का धन्यवाद करना चाहूंगी| और आप सभी का भी आपकी प्रार्थ्नानों के लिए धन्यवाद| देखिए ट्वीट-



बात करें फ़िल्मी परदे की तो कृति हमें जल्द लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी ड्रामा फिल्म में नज़र आएंगी| फिल्म में कृति एक सरोगेट माँ के किरदार में नज़र आएंगी और उनके साथ पंकज त्रिपाठी, साईं तम्हनकर, मनोज पाहवा, और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदारों में दिखेंगे| मिमी मराठी फिल्म "माला आई व्ह्हाय्ची "का हिंदी रीमेक है और ये अगले साल रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load