Bollywood News


केजीएफ चैप्टर 2 से फैन्स को इस दिन मिलेगा बड़ा सरप्राइज़

केजीएफ चैप्टर 2 से फैन्स को इस दिन मिलेगा बड़ा सरप्राइज़
प्रशांत नील की केजीएफ ने 2018 में देश भर के सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी| तब से आज करीब 2 साल हो गए हैं देश भर के फैन्स फिर से यश को रॉकी के धाकड़ वाटर में देखने के लिए बेचैन हैं| फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता इसलिए भी ज्यादा है क्यूंकि इस बार यश के साथ फिल्म में विलन के रूप में संजय दत्त भी नज़र आएँगे| केजीएफ चैप्टर 2 से यश का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चूका है और अब फिल्म के निर्माता एक सुर सरप्राइज़ लेकर आने वाले हैं|

जी, केजीएफ के निर्देशक प्रशांत नील ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है| इस नोट में लिखा है की अब जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 ख़त्म होने वाली है और एक रिवाज़ जो निर्माताओं ने हमेशा फॉलो किया है वो है 21 दिसम्बर को अपने दर्शकों के लिए कुछ ख़ास करने का| इस साल भी फैन्स को 21 दिसम्बर को सुबह 10:08 मिनट पर निर्माताओं ने फैन्स को एक सरप्राइज से ट्रीट का ऐलान किया है| देखिए प्रशांत की पोस्ट-



बता दें की केजीएफ चैप्टर 2 में यश और संजय दत्त के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, बालकृष्ण, अनंत नाग, मालविका अविनाश, सरन शक्ति, अच्युत कुमार, वशिष्ठ सिम्हा, प्रकाश राज, और राव रमेश भी नज़र आएँगे| फिल्म के निर्माता हैं विजय किर्गनडूर व् कार्तिक गौड़ा और ये अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load