Bollywood News


टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा की हॉट बिकिनी तस्वीर पर दिशा पाटनी ने किया ये कमेंट

टाइगर श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं| वे सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करने से कभी पीछे नहीं हटते और अक्सर ऐसा करते भी रहते हैं| टाइगर की राह पर उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी चलती हैं और उन्हें भी जिम से बेहद प्यार है| कृष्णा भी फिट रहने में विशवास रखती है और अक्सर अपनी टोंड बॉडी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करती रहती हैं| हाल ही में कृष्णा ने बिकिनी पहने ऐसी ही एक और तस्वीर पोस्ट की|

कृष्णा इस तस्वीर में पिंक बिकिनी में लेटे हुए धुप सेकती हुई नज़र आ रही है और उनका ये अवतार काफी हॉट भी लग रहा है| कीशु की इस तस्वीर की तारीफ में कमेंट सेक्शन पर उनके फैन्स तो तारीफों के पुल बाँध ही रहे थे| साथ ही कृष्णा के भाई टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी कीशु की इस तस्वीर पर दिलचस्प कमेंट किया| दिशा ने कमेंट में एक साथ फायर एमोजी पोस्ट किये और इशारों-इशारों में ही कृष्णा की तारीफ भी कर दी| देखिए तस्वीर-



बता दें की कृष्णा अक्सर ऐसी हॉट और बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं| बिना बॉलीवुड में डेब्यू किये ही कृष्णा फिलहाल किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है| उनके फैन्स उन्हें बस जल्द से जल्द अपना जादू सिल्वर स्क्रीन पर चलाते हुए देखना चाहते हैं\

End of content

No more pages to load