Bollywood News


बिग बॉस 14 वीकेंड का वॉर: सलमान के सामने ही लड़ने लगे अली और निक्की!

बिग बॉस 14 वीकेंड का वॉर: सलमान के सामने ही लड़ने लगे अली और निक्की!
आज 'बिग बॉस 14' के वीकेंड का वॉर में सलमान गालियों और अश्लील भाषा को लेकर घरवालों पर जमकर बरसते नज़र आएँगे| हाल ही में शो मेकर्स ने इसका नया प्रोमो रिलीज़ किया है, जिसमें अली गोनी और निक्की तंबोली के साथ और अन्य घरवालों आपस में लड़ते नज़र आ रहे हैं, इसको देखकर फैन्स काफी बेताब नज़र आ रहे हैं|

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान घर वालों को कहते हैं, 'इस हफ्ते आप लोगों ने क्या-क्या नहीं बोला है इस घर के अंदर। आप सभी इतने बदतमीज हो गए हैं कि इस हफ्ते हम टेलीविजन के ऊपर लोगों को कुछ दिखा ही नही सकते हैं| उनकी इस बार पर निक्की तंबोली ने सफाई देते हुए कहा कि 'जैस्मिन को जब मैंने एक गाली दी थी, अली ने बाहर जाकर मेरे बारे में बहुत लिखा था, लेकिन जब राखी ने इतनी गालियां दीं तो वह खूब हंस रहा था| देखिये प्रोमो-





निक्की की यह बात सुनकर अली गुस्से में बोले, 'झूठ मत बोल फ्रॉड औरत।' यह बोलकर वह चले जाते हैं और सलमान उनको देखते रह जाते हैं। उनकी इस लड़ाई पर सलमान क्या कदम उठाएंगे? क्या बिग बॉस घरवालों को उनकी बदतमीज़ी की सजा देंगे? इस बात को जानने के लिए आज का एपिसोड जरुर देखें|

End of content

No more pages to load