Bollywood News


दिल्ली किसान आंदोलन में पहुंचीं स्वरा भास्कर हुई ट्रोलिंग का शिकार

पिछले कई दिनों से देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं और आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर का नाम शामिल है| इसी बीच कंगना रनौत और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहुत बड़ा घमासान चल रहा है। हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर भी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली पहुंची थी, इसकी कुछ तस्‍वीरें उन्‍होंने अपने ट्विटर पर साझा की थी, जिसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके उपर खूब जुबानी तीर चला रहे हैं|

ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में स्वरा भास्कर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर महिलाओं के साथ बैठी नज़र आ रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "किसानों और बुजुर्गों का धैर्य, संकल्प और दृढ़ता देखने के लिए'। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कुछ लोग उनके समर्थन की सराहना कर रहे है तो कई लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो स्‍वरा भास्‍कर आखिरी बार 'वीरे दी वेडिंग' में नज़र आई थीं, इस फिल्म में एक सीन को लेकर वह काफी सुर्ख़ियों में रही थी| आने वाले समय में वह फ़राज़ अंसारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'शीर कोरमा' में नज़र आने वाली हैं, यह इसी साल रिलीज़ होनी थी लेकिन कोरोना की वजह इसका प्रदर्शन नही हो सका। इसमें उनके साथ शबाना आजमी, दिव्‍या दत्‍ता भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load