Bollywood News


बॉलीवुड बेबो यानी करीना कपूर खान जल्द करेंगी 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' लॉन्च

बॉलीवुड बेबो यानी करीना कपूर खान जल्द करेंगी 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' लॉन्च
हाल ही बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर फैन्स के साथ जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' लोगों के सामने प्रस्तुत करने वाली है| अभिनेत्री ने इस बुक का फर्स्ट लुक अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है जिसको सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं|

बता दें कि गर्भवती होने के बावजूद भी करीना कपूर ने अपने प्रोफेशनल कार्य को प्राथमिकता दी और उन्हें पूरा किया| अगर इस किताब की बात की जाए तो इसमें उन्होंने अपनी गर्भावस्था पीरियड्स के बारे में बताया है| पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि, " आज का दिन मेरी किताब- करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबल की घोषणा करने के लिए बिल्कुल सही दिन है। मैं इसे पढ़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, इसको 2021 में जगोरनॉट बुक्स द्वारा रिलीज़ कर दिया जाएगा|" देखिए-



वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर, अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| पहले इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है, परन्तु इसके बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

End of content

No more pages to load