Bollywood News


केजीएफ 2 का टीज़र यश के जन्मदिन पर होगा रिलीज़, देखिए नया पोस्टर!

केजीएफ 2 का टीज़र यश के जन्मदिन पर होगा रिलीज़, देखिए नया पोस्टर!
अगर आपको पता केजीएफ चैप्टर 1 से लोकप्रियता प्राप्त करने वाले स्टार यश 8 जनवरी को अपना जन्मदिन घर ही अपने फैन्स के साथ सेलिब्रेट करेंगे| हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने अपने इन्स्टाग्राम पर केजीएफ 2 का एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि इस फिल्म का पहला टीजर 8 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा| कुछ समय पहले यश ने भी कोरोना महामारी के चलते फैंस से अपील की थी कि जन्मदिन पर वह उनके घर के आगे इक्ट्ठा न हों, परतु इस खबर के बाद उनके फैन्स काफी खुश और उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

मीडिया खबरों की मानें तो केजीएफ चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील और यश फैंस को सरप्राइज देने के लिए इसका पहला टीजर 8 जनवरी को रिलीज़ करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, कुछ सीन का शूट ही इस समय बाकि है, पहले इसका टीजर और इसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा| बॉलीवुड अभिनेत्री भी शूटिंग पूरी करके डलहौजी से मुंबई चली गई हैं| देखिए-



'केजीएफ 2' के दूसरे भाग में, हम अधीरा और रॉकी को सोने की खानों पर एक शक्ति संघर्ष में उलझाते हुए देखेंगे| इसका लेखन और निर्देशन कार्य प्रशांत नील ने सम्भाला है, इसमें संजय दत्त के अलावा, यश, श्रीनिधि शेट्टी,अनंत नाग और रवीना टंडन जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं| लोगों में इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा पहले पार्ट को देखने के बाद ही बढ़ गई थी, और वह उसी समय से दूसरे पार्ट के आने का इंतज़ार करने लगे थे|

End of content

No more pages to load