Bollywood News


शहीद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज़ में दिखेंगे ये साउथ सितारे?

शहीद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज़ में दिखेंगे ये साउथ सितारे?
बीते सालों में ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन का एक नया पयार्य बन कर उभरे हैं| कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण डिजिटल एंटरटेनमेंट की खपत और भी ज्यादा बढ़ गयी है और अब बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने में लगे हुए हैं| इस लिस्ट में सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी जैसे सितारों के बाद अब शाहिद कपूर भी शामिल होने वाले हैं|

सही पढ़ आपने! खबर है की शाहिद कपूर जल्द ही राज एंड डीके की आगामी वेब सीरीज़ से डिजिटल एंटरटेनमेंट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं| ये सीरीज एक दमदार ड्रामा होगी जिमें कार्तिक के साथ साउथ अभिनेत्री मालविका मोहनन और सुपरहिट तमिल फिल्म "विक्रम-वेधा" फेम विजय सेतुपति भी नज़र आएँगे| ऐसे में इस फ्रेश और दिलचस्प तिकड़ी को परदे पर एक साथ देखना सभी के फैन्स के लिए काफी मनोरंजक होगा|

बता दें की फ़िल्मी परदे पर शाहिद कपूर फिलहाल गौतम टिन्नौरी की आगामी स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म "जर्सी" में नज़र आएँगे| ये फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई इसी नाम की तेलुगु हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसमें ननी मुख्य भूमिका में दिखे थे| जर्सी (2021) में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर, और शरद केलकर भी नज़र आएँगे| ये फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना के कारण अब ये हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load