Bollywood News


'अतरंगी रे' से अक्षय कुमार का ताज महल के सामने डांस करते हुए वीडियो वायरल

'अतरंगी रे' से अक्षय कुमार का ताज महल के सामने डांस करते हुए वीडियो वायरल
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग खत्म कर दी है, यह दुनिया की पहली फिल्म थी जिसकी शूटिंग कोरोना महामारी में शुरू हुई और उसी में खत्म भी हुई हैं। अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, इसमें वह सलीम की भूमिका में नज़र आएँगे। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अक्षय ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इस वीडियो में अक्षय कुमार हाथ में गुलाब का फूल लिए ताज महल के सामने डांस करते दिख रहे हैं| इस समय अभिनेता, आनंद एल. रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग आगरा में कर रहे हैं, इसमें उनके साथ धनुष और सारा अली खान भी नज़र आने वाले हैं| खबरों की मानें तो इसमें सारा अली खान डबल रोल में दिखाई देंगी, अक्षय की इस वीडियो को देखकर फैन्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है| देखिए-



आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म का शूटिंग शेड्यूल दिल्ली और मुंबई में रहेगा। यह वास्तविक स्थानों पर शूट की जाने वाली कुछ फिल्मों में से एक है, जो देश भर में चल रही महामारी के कारण स्टूडियो सेट-अप पर शूट नही की जा सकती है| हिमांशु शर्मा और एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है, 2021 में इसके रिलीज़ होने की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म के अलावा अक्षय, रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी', साजिद नडियाडवाला निर्देशित 'बच्चन पण्डे' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' जैसी फ़िल्मों में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load