Bollywood News


विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका' में काम करती दिखेंगी सनी लियोनी

विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका' में काम करती दिखेंगी सनी लियोनी
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपने हॉट वीडियो और फोटो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं| इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में उनका ग्लैमरस लुक लोगों का खूब ध्यान आकर्षित करता है| सनी लियोन अपनी अगली फिल्म के लिए लॉकडाउन को खत्म कर, स्टार्ट शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ अपनी अगली फिल्म 'अनामिका' की घोषणा कर दी है, इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी बेताब नज़र आ रहे हैं|

सनी लियोनी अपने सेक्सी और बोल्ड लुक के लिए सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं| सनी ने ट्विटर पर फिल्म के निर्देशक के साथ खुद की तस्वीर साझा की है इसमें उन्होंने फिल्म 'अनामिका' के नाम का क्लैपबोर्ड पकड़ रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "सतनाम .... कुछ नया शुरू ... और मेरे लॉकडाउन का अंत। @thevikrambhatt के साथ शुरू हुई एक नई यात्रा|" इस तस्वीर में सनी डेनिम जैकेट के साथ बेज मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं| देखिये-



सनी लियोनी के फैन्स को उनकी हर नई फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है| बता दें कि उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से नाता तोड़ बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी| इसमें उन्होंने अभिनेता रणदीप हु़्ड्डा के साथ दिए बोल्ड सीन से लाखों लोगों को अपनी हॉटनेस का दीवाना बना लिया था| उनके फैन्स अब उनकी फिल्म 'अनामिका' के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load