Bollywood News


संजय दत्त ने केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग ख़त्म की, प्रशांत नील ने साझा की तस्वीरें

संजय दत्त ने केजीएफ चैप्टर 2 की शूटिंग ख़त्म की, प्रशांत नील ने साझा की तस्वीरें
केजीएफ चैप्टर 2 इस साल के साथ - साथ अब अगले साल की भी सबसे बहुचर्चित फिल्मों में से एक बन गयी है| फैन्स को इसी साल ये फिल्म देखने की उम्मीद थी लेकिन हर चीज़ की तरह इस उम्मीद पर भी कोरोना महामारी ने पानी फेर दिया| खैर, फिल्म की बची हुई शूटिंग बीते कई दिनों से हैदराबाद में जारी थी जो की आखिर ख़त्म हो गयी है|

जी, केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने इस बात का खुलासा ट्विटर के ज़रिए तसवीरें शेयर करके किया| उन्होंने ट्वीट कर फिल्म की टीम, संजय दत्त और यश के साथ काम करने के तजुर्बे की तारीफ करते हुए लिखा की वे बड़े परदे पर दुनिया के केजीएफ 2 देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं| देखिए फिल्म के सेट से तस्वीरें-



साल 2018 में रिलीज़ हुई केजीएफ सुपरहिट रही थी और तब से ही फैन्स इसके दुसरे पार्ट का इंतज़ार कर रहे हैं| बता दें की केजीएफ 2 में यश के साथ संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, बालकृष्ण, मालविका अविनाश, सरन शक्ति, अच्युत कुमार, वशिष्ठ सिम्हा, रवीना टंडन, और प्रकाश राज भी दिखाई देंगे| ये फिल्म अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load