Bollywood News


अंतिम से सामने आई नई झलक, सलमान खान-आयुष शर्मा भिड़ने को तैयार!

अंतिम से सामने आई नई झलक, सलमान खान-आयुष शर्मा भिड़ने को तैयार!
सलमान खान और आयुष शर्मा जल्द हमें आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म "अंतिम में एक साथ नज़र आने वाले हैं| फैन्स जीजा - साले की इस जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं और इस उत्सुकता में चार-चाँद लगा रहा है सलमान खान का सरदार लुक| कुछ दिन पहले ही सलमान का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया था और अब फिल्म से सलमान खान और आयुष शर्मा की एक दमदार झलक सामने आ गयी है|

इस छोटे से टीज़र विडियो में आयुष शर्मा सलमान खान से भिड़ने के लिए उनकी तरफ बढ़ते नज़र आ रहे हैं| सलमान और आयुष दोनों ही विडियो में शर्टलेस अवतार में नज़र आ रहे हैं और इस बार सलमान के साथ-साथ आयुष ने भी अपने किरदार के लिए ज़बरदस्त बॉडी बनाई है| जीजा-साले की इस जोड़ी को स्क्रीन पर भिड़ते देखने के लिए भाईजान के फैन्स इस विडियो के बाद और भी उत्सुक होने वाले हैं| देखिए विडियो-



बता दें महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित "अंतिम" मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न" का हिंदी रीमेक है| फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ निकितिन धीर भी अहम् किरदार में दिखेंगे| अंतिम में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं जो एक गैंगस्टर (आयुष शर्मा) की तलाश में है| ये फिल्म हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load