Bollywood News


मां की पुण्यतिथि पर उनकी यादों में भावुक हुए बॉलीवुड महानायक!

मां की पुण्यतिथि पर उनकी यादों में भावुक हुए बॉलीवुड महानायक!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके साथ गुज़ारे पलों को याद किया। बता दें कि दिवंगत विश्विख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी तेजी बच्चन का लंबी बीमारी के बाद 21 दिसंबर, 2007 को 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। हाल ही में बिग बी ने इन्स्टाग्राम पर अपनी माँ की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए उनको याद किया है|

अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वह बहुत ख़ास दिन था, जब आपको बस फोटो खिंचवाना था .. माँ, छोटे भाई और मैं .. आप अपनी पहली पहली बुश शर्ट दिखाना चाहते थे|" अगर इस तस्वीर की बात करें तो इस ब्‍लैक एंड वॉइट तस्‍वीर में अमिताभ, अपने भाई और माँ के साथ नज़र आ रहे हैं। देखिए-



अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के दौरान अपनी मां से संबंधित कई किस्‍से अपने फैन्स को सुनाए हैं| अभिनेता के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशत फिल्म 'झुंड' और रूमी जाफ़री निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load