Bollywood News


एषा गुप्ता का ब्लैक एंड वाइट अवतार बना रहा है फैन्स को दीवाना

एषा गुप्ता ने इमरान हाश्मी के साथ फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड कदम रखा था| फिल्म हिट रही थी और इसमें एषा अपने बोल्ड सीन्स को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी| तब से आज तक एषा ने खुद को बॉलीवुड में एक बेबाक अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है| एषा का बेबाक और हॉट रूप फैन्स को अक्सर सोशल मीडिया पर भी दीखता रहता है जहाँ वे अपनी हॉट तसवीरें साझा करती रहती हैं|

एषा ने हाल ही में बढती सर्दी में एक बार फिर इन्टरनेट पर तापमान बढाने का काम किया है| इसकी ज़िम्मेदार है उनकी हालिया इन्स्टाग्राम तस्वीर जिसमें वे ब्लैक एंड वाइट अवतार में हॉट लौन्जरे पहने हुए नज़र आ रही हैं| जितनी हॉट एषा इस तवीर में नज़र आ रही हैं उससे ज्यादा आकर्षक हैं तस्वीर में उनका देखने का अंदाज़ जो फैन्स के दिल चुरा रहा है| देखिए पोस्ट-



एषा आखिरी बार फ़िल्मी परदे पर इंद्रा कुमार की कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म "टोटल धमाल" में नज़र आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी| इस साल एषा ने डिजिटल की दुनिया में भी कदम जमाती दिखी ज़ी5 की वेब सीरीज़ "Rejct X2" जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफिसर रेने के किरदार में नज़र आई थी|

End of content

No more pages to load