Bollywood News


कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि ये चेहरा था 'धमाका' के निर्माताओं की पहली पसंद?

कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि ये चेहरा था 'धमाका' के निर्माताओं की पहली पसंद?
कार्तिक आर्यन अपने फैन्स की उत्सुकता लगातार एक से बढ़कर एक फ़िल्में साइन करके बढाते जा रहे हैं| "भूल भुलैया 2" और "दोस्ताना 2" के अलावा कार्तिक अगले साल हमें राम माधवानी की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म "धमाका" में भी नज़र आने वाले हैं जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है| लेकिन, क्या आपको पता है की कार्तिक आर्यन धमाका के निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे बल्कि उनका एक पूर्व को-स्टार था|

जी, दरअसल धमाका के निर्माता पहले इस फिल्म को एक फीमेल सेंट्रिक प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार करना चाहते थे| उस समय फिल्म में लीड रोल के लिए कृति सेनन को एप्रोच किया गया था और इसके निर्देशन की कमान संभालने वाले थे "रईस" फेम राहुल ढोलकिया| लेकिन किन्ही कारणों से कृति को ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा जिसके बाद फिल्म गयी कार्तिक की झोली में और बतौर निर्देशक एंट्री हुई राम माधवानी की| सीधे शब्दों में, फिल्म-फिल्म पर लिखा है करने वाले का नाम|


बता दें की शुरुआत में धमाका में कार्तिक के साथ यामी गौतम मुख्य किरदार में नज़र आने वाली थी मगर बाद उनकी जगह मृणाल ठाकुर ने ले ली| दोनों के अलावा इस फिल्म में मोहम्मद मोनिस मंसूरी और अंशुमन भगत भी अहम् किरदारों में दिख सकते हैं| गौरतलब है की धमाका एक कोरियाई फिल्म "द टेरर लाइव" का हिंदी रीमेक है जो हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load