Bollywood News


अक्षय कुमार को इम्प्रेस करने के लिए सारा अली खान ने किया ये काम

अक्षय कुमार को इम्प्रेस करने के लिए सारा अली खान ने किया ये काम
बॉलीवुड की युवा प्रतिभावान अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अक्षय कुमार को इम्प्रेस करती दिखाई दे रही हैं| यह वीडियो ताज महल के सामने का है और इसको सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| इस समय सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष,आनंद एल. रॉय निर्देशित फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग आगरा में करने में व्यस्त हैं|

सारा द्वारा शेयर किए गए इस फनी वीडियो में वह अक्षय कुमार का ऐतिहासिक अतिथि बताते हुए उनका इंट्रोडक्शन देती नज़र आ रही हैं। इसके बाद अक्षय ने अपना सर पकड़ते हुए बोला कि, "आप लोगों ने देखा कि इन्होंने राइम्स करने की कोशिश की, इससे घटिया राइम आज तक मैंने नहीं देखा। लेकिन कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, कोशिश करते रहो।" इसके बाद सारा ने ताज महल के बारे में दर्शकों को बताया, कुछ समय पहले ही अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिनमें वह शाहजहां वाले अंदाज़ में दिखाई दे रहे थे| देखिए-



आनंद एल. रॉय निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ''अतरंगी रे' में सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की जा रही थी और इस समय पूरी टीम आगरा में इसकी शूटिंग कर रही है| हिमांशु शर्मा और एआर रहमान ने इसमें संगीत दिया है, 2021 में इसको बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है| हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load