Bollywood News


मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े सुरेश रैना और गुरु रंधावा, 34 के खिलाफ इस वजह से केस दर्ज

बता दें कि मुंबई के एक क्लब में देर रात तक पार्टी कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा और सुजैन खान को पुलिस ने कोविड नियम तोड़ने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था| बाद में इन सभी को पुलिस स्टेशन से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। सुरेश, रंधावा और सुजैन के खिलाफ कोविड नियमों को तोड़ते हुए भीड़ जमा करके पार्टी करने को लेकर केस दर्ज हुआ था| इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर इन सभी सेलेबस पर खूब जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं|

मीडिया खबरों की मानें तो मुंबई पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे एयरपोर्ट के पास स्थित ड्रेगन फ्लाई क्लब में रेड की थी| पुलिस ने पार्टी में मौजूद सभी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें सुरेश रैना, गुरू रंधावा और सुजैन खान शामिल थे। पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है, इनमें क्लब के सात कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी को मामला दर्ज करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

अगर आपको पता हो महाराष्ट्र में कोविड के चलते रात 11 बजे के बाद किसी भी तरह कि पार्टी या सार्वजनिक आयोजन पर वर्तमान समय में प्रतिबन्ध है। पुलिस ने जब छापा मारा तो इस क्लब में करीब तीन बजे भी पार्टी चल रही थी, इसके जवाब में सभी के उपर कारवाई करनी पड़ी थी| सूत्रों की मानें तो, क्लब के स्टाफ के अलावा 19 लोग इनमे से दिल्ली और पंजाब के थे।

End of content

No more pages to load