Bollywood News


सोनू सूद को फैन्स ने दिया भगवान का दर्जा, बना डाला मंदिर!

सोनू सूद को फैन्स ने दिया भगवान का दर्जा, बना डाला मंदिर!
कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण प्रवासी मज़दूरों को अपने घर जाने के लिए कई कष्ट झेलने पड़े थे| ऐसी मुश्किल की घडी में उनकी मदद को मसीहा बन कर आगे आए थे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद| सोनू सूद ने हज़ारों ऐसे ही ज़रुरतमंद मज़दूरों को न सिर्फ उनके घर भेजने का इंतज़ाम किया बल्कि इसके साथ ही कयिरों को रोज़गार भी दिलाया और आर्थिक मदद भी की| सोनू इस इस दरियादिली के लिए लोगों ने उनकी जैम कर सराहना की थी|

ऐसे में कई लोगों ने सोनू सूद को भगवान् का रूप कहा तो कईयों ने तो उन्हें भवगान ही मान लिया और उनके नाम पर एक मंदिर भी बना दिया| जी हाँ, हाल ही में तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले के डुब्बा टांडा गाँव के लोगों ने वहाँ के स्थानीय अधिकारियों की मदद से सोनू सूद के सम्मान में वहां एक मंदिर बणा कर उसका उदघाटन किया जिसमें सोनू की मूर्ती भी लगी हुई है| रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मंदिर 20 दिसम्बर को खोला गया और यहाँ आरती के साथ-साथ महिलाओं ने लोक गीत भी गाए|



बता दें की सोनू सूद की नेकदिली को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भारत रत्ना तक देने की मांग कर रहे हैं| बात करें फ़िल्मी परदे की तो सोनू हमें फ़िल्मी परदे पर आगे चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पृथ्वीराज में अक्षय कुमार व मानुषी छिल्लर के साथ नज़र आएँगे| ये फिल्म वैसे इस साल दिवाली पर रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना महामारी के कारण इसकी शूटिंग अटक जाने से ऐसा हो नहीं पाया|

End of content

No more pages to load