Bollywood News


नीतू चंद्रा दिखेंगी हॉलीवुड फिल्म सीरीज़ 'नेवर बैक डाउन' के अगले पार्ट में

बॉलीवुड और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में अपने काम से अपना नाम बनाया है| इन कलाकारों की सूची में अब बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री नीतू चंद्रा का नाम भी शामिल होने वाला है| जी, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ नीतू हॉलीवुड फिल्म नेवर बैक डाउन के अगले पार्ट में हमें एक दमदार किरदार में नज़र आने वाली हैं|

खबरों की मानें तो फिल्म में नीतू हमें पहली बार एक दमदार फाइटर के किरदार में नज़र आएंगी| फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के बारे में होगी जिसे अगवाह कर लिया जाता है, कहानी में नीतू एक अहम् किरदार निभाती दिखेंगी| बता दें की इससे पहले नीतू एक जर्मन फिल्म में काम कर चुकी हैं लेकिन हॉलीवुड में ये उनकी पहली फिल्म होगी|

नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट का निर्देशन करेंगी कैली मैडिसन और फिल्म में ओलिविया पोपिका, माइकल बिस्पिंग, ब्रूक जॉनस्टन, वनेस्सा काम्पोस, डायना होयोस और जेम्स फौल्क्नर भी नज़र आएँगे| फिल्म की शूटिंग इस साल 23 नवम्बर को लन्दन में शुरू हो चुकी है और ये अगले साल हमें सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी| इससे पहले नेवर बैक डाउन सीरीज़ की पहली तीन फ़िल्में 2008, 2011, और 2016 में रिलीज़ हुई थी|

End of content

No more pages to load