Bollywood News


कोरोना वायरस ने अब बनाया अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को अपना शिकार!

कोरोना वायरस ने अब बनाया अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को अपना शिकार!
हाल ही में खबर मिली हैं कि बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अदाकारा रकुल प्रीत सिंह को कोरोना हो गया है। अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर एक नोट लिखते हुए अपनी तबियत के बारे में फैन्स को बताया है एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। अगर आपको पता हो कुछ समय पहले वरुण धवन, नीतू सिंह और कृति सेनन को भी कोरोना हो गया था, लेकिन इस समय इन सभी की तबियत एकदम स्वस्थ है|

रकुल प्रीत सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं फिलहाल पहले से अच्छा फिल कर रही हूं। मैं अच्छी तरह से आराम करूंगी ताकि मैं जल्द ही काम पर लौट सकूं, मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों से अपील है कि वह अपना टेस्ट करा लें।" अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं| देखिए-



रकुल प्रीत सिंह के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इस समय 'मेडे' की शूटिंग कर रही थी, इसमें वह एक पायलट की भूमिका में नज़र आने वाली हैं| फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे| इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देगन ही हैं, इसके अलावा रकुल, जॉन अब्राहम के साथ 'अटैक' में भी लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load