Bollywood News


बिग बॉस 14: अली गोनी को पसंद करने लगी हैं निक्की तंबोली? देखिए वीडियो

बिग बॉस 14: अली गोनी को पसंद करने लगी हैं निक्की तंबोली? देखिए वीडियो
'बिग बॉस 14' में अली गोनी और जैस्मिन भसीन की दोस्ती दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है। लेकिन कहा जाता है कि एक लड़का और लडकी कभी दोस्त नही रह सकते हैं और उसी हिसाब से दर्शकों को लगता है कि ये दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड हैं। हाल ही में शो मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें निक्की तंबोली, अली के बारे में अपने दिल की फिलिंग राखी सावंत को बताती नज़र आ रही हैं|

अली और जैस्मिन जिस तरह से एक दूसरे का ध्यान रखते हैं उसको देखकर दर्शकों को बिलकुल भी नही लगता यह दोनों सिर्फ दोस्त हैं| अब खबर ये आ रही है कि निक्की भी अली गोनी को पसंद करने लगी हैं| प्रोमो में आप देख सकते हैं कि निक्की, राखी को बोलती हैं कि जैस्मिन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं सिर्फ दोस्त हैं और अगर अली मेरे सामने आकर पूछेंगे कि क्या वो उन्हें पसंद करती हैं तो मैं हाँ बोल दूंगी। देखिए-



मीडिया खबरों के मुताबिक जैस्मिन और अली गोनी एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं और इसका खुलासा जैस्मिन ने 'बिग बॉस 14' में आकर कर भी दिया था। अगर आपको पता हो विकास गुप्ता जब मास्टरमाइंड के रूप में 4 चैलेंजर्स के साथ आए थे, तो उन्होंने जैस्मिन से पूछा था कि क्या वह अली से प्यार करती हैं, तब उन्होंने कहा था कि वह पूरी जिंदगी साथ अली के साथ बिताने के लिए तैयार हैं|

End of content

No more pages to load