Bollywood News


कंगना रनौत का बीच अवतार देख, फोटो पर फैन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

कंगना रनौत का बीच अवतार देख, फोटो पर फैन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
बॉलीवुड की दुनिया में अपने तीखे बयानों से सुर्खियां बनाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड में चल रही हैं| फ़िल्मी मुद्दों के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना इस समय किसान आंदोलन पर दिए जाने वाले अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही है| हाल ही में अभिनेत्री इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं|

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं जिसमें वो समंदर किनारे ब्लैक और रेड बिकिनी पहने बैठी दिखाई दे रही हैं| अपनी यह हॉट तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "गुड मॉर्निंग दोस्तों, मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं वो मैक्सिको है। ये मैक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।" इस तस्वीर में कंगना कैमरा की तरफ बैक करके बैठी नज़र आ रही हैं, सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री की इस सेक्सी तस्वीर को देखकर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



कंगना को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पंगा' में जस्सी गिल के साथ देखा गया था, इसमें उनके जबरदस्त अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। आने वाले समय में वह, ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' और सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load