Bollywood News


क्लब में अरेस्ट होने की ख़बरों पर बोली सुज़ैन खान, कहा 'सब झूठ है'

न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुंबई के एक क्लब में देर रात तक पार्टी कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा और सुज़ैन खान को पुलिस ने कोविड नियम तोड़ने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था| बाद में इन सभी को पुलिस स्टेशन से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया, मुंबई पुलिस ने देर रात तक पार्टी करने के चलते मंगलवार को ड्रेगनफ्लाई क्लब में छापा मारा था, जिसमें कई सेलेब्स हत्थे चढ़े थे। बाद में गुरु रंधावा और सुरेश रैना ने अपने बयानों में कहा था कि उन्हें शहर में लोकल टाइमिंग की जानकारी नहीं थी। हाल ही में सुज़ैन खान ने इन्स्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की बातों को झूठ बताया है|

सुज़ैन खान ने पोस्ट में लिखा कि, "पिछली रात मैं एक करीबी दोस्त के बर्थडे डिनर में शामिल हुई थी और हम में से कुछ ड्रेगनफ्लाई क्लब चले गए। सुबह 2.30 बजे पुलिस क्लब में आई, जब तक क्लब मैनेजमेंट और पुलिस सभी चीजों की जाँच कर रही थी, तब तक वहां मौजूद सभी गेस्ट से तीन घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया था। हमें आखिरकार सुबह 6 बजे जाने दिया गया। इस बीच मीडिया के कुछ चैनल पर गिरफ्तारी की खबरें आने लगीं, जो पूरी तरह से गलत और झूठी हैं।" देखिए-



हाल ही में खबर आई थी कि मुंबई पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे एयरपोर्ट के पास स्थित ड्रेगन फ्लाई क्लब में रेड की थी| पुलिस ने पार्टी में मौजूद सभी को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें सुरेश रैना, गुरू रंधावा और सुजैन खान शामिल थे। पुलिस ने 34 लोगों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है, इनमें क्लब के सात कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी को मामला दर्ज करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के चलते रात 11 बजे के बाद किसी भी तरह कि पार्टी या सार्वजनिक आयोजन पर वर्तमान समय में प्रतिबन्ध लगा रखा है।

End of content

No more pages to load