Bollywood News


एक्स वाइफ और बच्चों के साथ 'वंडर वुमन 84' देखने थिएटर पहुंचे ऋतिक रॉशन

एक्स वाइफ और बच्चों के साथ 'वंडर वुमन 84' देखने थिएटर पहुंचे ऋतिक रॉशन
कोरोना महामारी के कारण लंबे समय के बाद लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं और केंद्र सरकार ने भी नई गाइडलाइन के साथ सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी है| जिसके बाद कुछ फ़िल्मी सितारे भी नई फिल्में देखने के लिए थिएटर पहुँच रहे हैं, हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रॉशन भी अपने परिवार के साथ हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 84' देखने पहुचे थे| इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है|

हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 84' को हाल ही में भारत में रिलीज़ किया गया है और इसको दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है| बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रॉशन भी अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बेटे ऋदान और रियान के साथ इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे| अभिनेता ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "घर वहां होता है जहां दिल होता है, माई वंडरलैंड, सिनेमा फिर से लौट आया है और मैं भी| अब मैं अपने दूसरे सुपर हीरो के साथ मास्क पहनकर वंडर वुमन 84 देख रहा हूँ|" अभिनेता द्वारा साझा की गई तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-





फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो ऋतिक आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी| कुछ समय से शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' काफी सुर्ख़ियों में चल रही है, सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| हाल ही में खबर मिली है कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में सलमान खान के बाद अब ऋतिक रॉशन की भी एंट्री हो गयी है, इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load