Bollywood News


कंगना रनौत अपनी बिकिनी फोटो पर ट्रोलर को बोली, ठेकेदार मत बनो!

कंगना रनौत अपनी बिकिनी फोटो पर ट्रोलर को बोली, ठेकेदार मत बनो!
बॉलीवुड की दुनिया में अपने तीखे बयानों से सुर्खियां बनाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड में चल रही हैं| फ़िल्मी मुद्दों के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना इस समय किसान आंदोलन पर दिए जाने वाले अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही है| हाल ही में अभिनेत्री इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी एक तस्वीर की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं, इसमें वह बिकिनी पहने हुए समंदर के किनारे बैठी नज़र आ रही थी। इस फोटो को लेकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर कंगना को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसका अभिनेत्री ने हाल ही में एक ट्विटर पोस्ट के द्वारा मुह तोड़ जवाब दिया है|

कंगना रनौत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कुछ लोग मेरी बिकिनी पिक्चर देखकर मुझे धर्म और सनातन का लेक्चर दे रहे हैं, अगर कभी माँ भैरवी बाल खोल, वस्त्रहीन, ख़ून पीने वाली छवि लेकर सामने आ जाए तो तुम्हारा क्या होगा? तुम्हारी तो फट जाएगी और ख़ुद को भक्त कहते हो? धर्म पे चलो उसके ठेकेदार मत बनो.... जय श्री राम|" देखिए-



पिछले कई दिनों से देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं और आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर का नाम शामिल है| इसी बीच कंगना रनौत और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहुत बड़ा घमासान चल रहा है, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर पंजाबी सेलेब्स के निशाने पर हैं।

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कंगना रनौत ने ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग हाल ही में पूरी कर ली है, यह जयललिता की बायोपिक है। इसके अलावा वह सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित 'तेजस' में नज़र आने वाली हैं। कंगना के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है|

End of content

No more pages to load