Bollywood News


नुश्रत्त भरुचा की आगामी हॉरर फिल्म "छोरी" की शूटिंग ख़त्म!

कोरोना महामारी के बाद से बॉलीवुड और दुनियाभर के की फिल्म इंडस्ट्रीज़ में फिल्मों का काम जोर-शोर से वापस शुरू हो गया है| सबसे बढ़िया खबर ये है की जिन फिल्मों की शूटिंग ख़त्म होने में पहले कई महीने लग जाते थे उनकी शूटिंग अब पहले से काफी कम समय में पूरी हो रही है| इस कारण है फिल्म निर्माताओं का अब समय की पहले से ज्यादा कद्र करना और कोरोना के कारण सारी शूटिंग स्वदेश में होना जिससे ट्रेवल टाइम और खर्च दोनों ही कम हो गया है|

खबर है की नुश्रत्त भरुचा की आगामी हॉरर फिल्म "छोरी: की शूटिंग भी ख़त्म हो गयी है| जी हाँ, बीते दिनों नुश्रत ने ये बात फैन्स से साझा की की थी की वे अपनी पहली हॉरर फिल्म छोरी की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं | करीब 3 हफ्ते पहले छोरी फ्लोर पर गयी थी और और बहुत ही कम समय में फिल्म को रैप अप भी कर दिया गया है| इस बात की जानकारी नुश्रत ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी के ज़रिये दी, देखिए-


बता दें की छोरी मराठी फिल्म लापाछापी के हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन लापाछापी डायरेक्ट करने वाले विशाल फुरिया ही करेंगे| फिल्म की कहानी भारत के कई इलाकों में प्रचलित प्रथाओं पर आधारित है जिनहें देख कर ही लोगों की रूह काँप जाती है| फिल्म में नुश्रत हमें एक बिलकुल नए और अनदेखे रूप में नज़र आएंगी जिसके लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं| छ्होरी हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load