Bollywood News


गैल गडॉट ने ऋतिक रॉशन को 'वंडर वुमन 84' की तारीफ के के लिए कहा धन्यवाद

हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रॉशन भी अपने परिवार के साथ हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 84' देखने पहुंचे थे| इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की थी, जिनको काफी पसंद किया गया था| अब इस फिल्म की अभिनेत्री गैल गडॉट ने ऋतिक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है| छुट्टियों के मौसम के लिए शुभकामनाएं भेजीं।

हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन 84' को हाल ही में भारत में रिलीज़ किया गया है, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रॉशन भी अपनी एक्स वाइफ सुज़ैन खान और दोनों बेटे ऋदान और रियान के साथ इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंचे थे, जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी, हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गडॉट ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "खुशी हुई कि आपने इस फिल्म का आनंद लिया @iHrithik! आपको छुट्टियों की शुभकामनाएँ।" देखिए-



इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज़ 'वंडर वुमन 84' को पैटी जेनकिन्स द्वारा निर्देशित किया गया है और इसमें गैल गडॉट मुख्य भूमिका में नज़र आई है। हाल ही में खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म में सलमान खान के बाद अब ऋतिक रॉशन की भी एंट्री हो गयी है इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आए थे और इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load