Bollywood News


बिग बॉस 14: राखी सावंत के भूत ने उड़ाई जैस्मिन के चेहरे की हवाइयां

बिग बॉस 14: राखी सावंत के भूत ने उड़ाई जैस्मिन के चेहरे की हवाइयां
जब से बिग बॉस 14 में राखी सावंत आई हैं, तभी से दर्शकों का शो के प्रति प्यार फिर से बढ़ गया है, उनका फनी अवतार देखकर लोग काफी खुश हैं| सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर राखी को कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से जाना जाता है| उनकी एंटेरटेनिंग साइड की नई वाइल्डकार्ड प्रतिभागी सोनाली फोगाट ने आते ही तारीफ की थी, हाल ही में शो मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें उनका डरावना चेहरा घर वालों को काफी परेशान करता नज़र आ रहा है|

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि राखी सावंत के शरीर में कोई आत्मा आ जाती है और वह जिस प्रकार से घर में डरावनी हरकतें करती हैं उनको देखकर अर्शी खान और जैस्मिन भसीन के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं| इस वीडियो में राखी कहती हुई नज़र आ रही है कि 'मैं 200 साल से खुश नहीं हूं और ये मेरी जगह है।' इस दौरान उनकी गोद में विकास गुप्ता होते हैं, उनको इस तरह देखकर सभी घर वाले घबराए हुए नज़र आ रहे हैं| देखिये-



राखी का यह डरावना अवतार लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने तो राखी सावंत की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है| क्या राखी सावंत ये सब लोगों का मनोरंजन करने के लिए कर रही हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा|

End of content

No more pages to load