Bollywood News


आँचल मुंजाल ने अपने हॉट अंदाज़ में किया फैन्स को क्रिसमस विश, देखिए

क्रिसमस के दिन आम लोगों से लेकर फ़िल्मी सितारे भी एक दुसरे को और अपने फैन्स को इस ख़ास दिन की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आए| इस मौके पर मशहूर टीवी अभिनेत्री आँचल मुंजाल भी अपने चाहनेवालों को इस त्यौहार की बधाई देती दिखी लेकिन कुछ हटके अंदाज़ में| आन चल ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें अपने फैन्स को अपनी अदाओं से एक हॉट स्टाइल में क्रिसमस की बधाई देती हुई दिखी|

आँचल इस विडियो में आँचल ग्रे रंग के एक वन पीस विंटर स्वेटर में काफी सेक्सी अवतार में दिखी| आँचल इस रूप में कूली नंबर के गाने "हुस्न है सुहाना" पर ग्लैमरस डांस करती हुई नज़र आ रही हैं जिससे सोशल मीडिया पर तापमान बढ़ना लाज़मी था| इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आँचल के फैन्स उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| देखिए विडियो-



आँचल मुंजाल टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर सितारों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू 2010 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म "वे आर फैमिली" से अर्जुन रामपाल, करीना कपूर और काजोल के साथ किया था| इसके बाद से आँचल हमें "आरक्षण", "घायल वंस अगेन", "मुंबई स्पेशल 6" और तमिल फिल्म "सेई" में नज़र आ चुकी हैं|

End of content

No more pages to load