Bollywood News


रजनीकांत की सेहत को लेकर आई ये खबर, आज फिर होगा कोविड-19 टेस्ट

रजनीकांत की सेहत को लेकर आई ये खबर, आज फिर होगा कोविड-19 टेस्ट
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को बेटी कल हाई ब्लड प्रेशर के तकलीफ के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| इससे रजनी के परिवार के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज और उनके फैन्स ने भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की कर रहे थे| सुपेर्स्तारा के चाहनेवालों के लिए खुशखबरी ये है की अब रजनीकांत की हालत स्थिर है हालांकि उनके कुछ टेस्ट होने अभी बाकी हैं|

खबर के मुताबिक़ रजनीकान्त के जो टेस्ट अभी होने हैं उनमें कोरोना टेस्ट भी शामिल है| हालांकि उनमें किसी और बिमारी के लक्षण नज़र नहीं आए हैं मगर फिर भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनके स्वस्थ्य से जुड़े हर पहलु पर ध्यान दिया जा रहा है| रजनीकांत की सेहत बिगड़ने की खबर सुन कर साउथ के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के ज़रिये उनके जल्दी ठीक होने की कामना की जिनमें कमल हासन भी शामिल थे| रजिनीकांत की सेहत को लेकर अपोलो हॉस्पिटल ने एक स्टेटमेंट भी जारी की है, देखिए-


बता दें की रजनीकांत को जब ये तकलीफ हुई तब वे हैदराबाद में फिल्म "Annaatthe" अननाट्ठे की शूटिंग कर रहे थे| शूटिंग के दौरान फिल्म के क्रू के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे ऐसे में मगर रजनीकांत का भी 22 दिसम्बर को टेस्ट हुआ था जो की नेगेटिव था| हालांकि कोरोना के अब भी उनमें कोई लक्षण नहीं हैं, मगर उनके ब्लड प्रेशर में काफी उतार चढ़ाव देखा गया है|

End of content

No more pages to load