साल 2020 हमसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों को छीन चूका है जिनमें ऋषि कपूर, इरफ़ान खान, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई नाम शामिल हैं| अब एक दुखद खबर और आ गयी है| मलयालम फिल्म अभिनेता अनिल पी कल के दिन क्रिसमस के मौके पर दुनिया को अलविदा कह गए जिससे फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके फैन्स के बीच भी शोक की लहर दौड़ गयी है|
अनिल दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के लिए घर से दूर मालनकारा में थे जहाँ वे दोस्तों के नहाने के लिए एक रिजरवॉयर पर नहाने के लिए गए थे| इसी दौरान नहाते हुए अनिल के साथ ये हादसा हुआ और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई| अनिल ने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान "अय्यपन्नुम कोशियुम", "पोरिंजु मरियम" समेत और भी कई फिल्मों से फैन्स के दिलों में जगह बनाई थी|
अनिल का जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है जिससे इंडस्ट्री के लोगों समेत उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं| गौरतलब है की अनिल मलयालम फिल्म जगत के उन अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने कम ही समय में अपने काम से बड़ी कामयाबी हासिल की थी और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलिंग भी थी|
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री डूबी शोक में, एक्टर अनिल पी का डूबने से निधन
Saturday, December 26, 2020 13:42 IST


