Bollywood News


गौहर खान - ज़ैद दरबार ने रचाया निकाह, शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल

गौहर खान - ज़ैद दरबार ने रचाया निकाह, शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल
बिग बॉस फेम और मॉडल गौहर खान ने अपने बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार के साथ निकाह कर लिया है। ये लव बर्ड्स काफी समय से रिलेसनशिप में थे, इन दोनों की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं| गौहर ने भी कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की हैं जिनके उपर वह जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तस्वीरों में यह जोड़ा काफी आकर्षक और मोहक दिखाई दे रहा है|

कुछ समय पहले गौहर खान और ज़ैद दरबार की मेहंदी सेरेमनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसमें दोनों का परिवार और कुछ करीबी मौजूद थे, अब निकाह के दिन को गौहर ने खास बनाने के लिए ऑफ व्हाइट और गोल्डन जरी किया हुआ शरारा पसंद किया था। इसके साथ गोल्डन रंग की ही ज्वैलरी और माथे पर ट्रेडिशनल पासा भी लगाया हुआ था, जो उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रहा था| देखिए-



कुछ समय पहले गौहर खान का ब्राइडल लुक काफी वायरल हुआ था, इस दौरान फैंस उन्हें दुल्हन लुक में देखकर खुश नज़र आए थे| गौहर अपने पति जैद से 11 साल बड़ी हैं, अपने रिलेशनशिप की घोषणा करने के बाद दोनों कुछ दीनों पहले वेकेशन पर दुबई गए थे| हाल ही में गौहर खान ने कार्ड की फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि 25 दिसंबर को वह शादी के बंधन में बंधने वाली हैं| गौहर खान और ज़ैद दरबार की शादी का कार्यक्रम मुंबई में किया रखा गया था और कोरोना महामारी के चलते सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ दोस्तों को ही इसमें बुलाया गया था|

End of content

No more pages to load