Bollywood News


कंगना रनौत ने इसलिए कहा अपनी भाभी को इन्स्टाग्राम क्वीन

कंगना रनौत ने इसलिए कहा अपनी भाभी को इन्स्टाग्राम क्वीन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपने घर मनाली में परिवार की नई सदस्य भाभी रितु के साथ पहली बार घूमने का आनंद ले रही हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने क्रिसमस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा की थी जिसको काफी पसंद किया गया था| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ और फ़ोटोज़ शेयर की हैं इनमें वह अपनी भाभी और बहन के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं|

भाभी रितु और बहन रंगोली के साथ तस्वीर साझा करते ही कंगना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "कल मेरे परिवार के लंबी पैदल यात्रा, अद्भुत अनुभव मेरी,पी। एस। मेरी भाभी इंस्टाग्राम क्वीन है, वह सभी फिल्टर के बारे में सब कुछ जानती है, और मुझे सिखाती है कि उनका उपयोग कैसे किया जाए|" देखिए-



कंगना रनौत के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में अपनी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह आने वाले समय में एक्शन फिल्म 'धाकड़' में नज़र आने हैं जिसकी शूटिंग वह जनवरी में शुरू करेंगी। अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे है|

End of content

No more pages to load