Bollywood News


शाहरुख़ खान ने पठान की पहले चरण की शूटिंग निपटाई

शाहरुख़ खान ने पठान की पहले चरण की शूटिंग निपटाई
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के फैन्स में आखिर उत्सुकता देखने को मिल रही है क्यूंकि करीब 2 साल के बाद बादशाह ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है| फिल्म है पठान जिसे "वॉर" जैसी ब्लॉकबस्टर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं| पठान में शाहरुख़ खान के साथ 6 साल बाद दीपिका पादुकोण भी नज़र आने वाली है और फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये है की इसकी पहले चरण की शूटिंग भी ख़त्म हो गयी है|

जी, बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शाहरुख़ खान ने पठान का पहला स्केड्यूल निपटा दिया है| ये शूटिंग करीब 20 दिन तक चली जिसमें दीपिका ने शाहरुख़ के साथ 5 दिन दिन अपने किरदार के लिए शूट किया| खबर है की फिल्म की शूटिंग का दूसरा चरण अगले साल जनवरी में UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगी| दुसरे चरण में फिल्म में विलन का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम भी शूटिंग का हिस्सा बनेंगे|

बता दें की पठान में पहली बार शाहरुख़ खान और जॉन अब्राहम स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं हैं जिससे दोनों के ही फैन्स में काफी उत्सुकता है| पठान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म होगी जिसमें सलमान खान भी टाइगर जिंदा है से टाइगर रूप में केमियो करते दिखेंगे| साथ ही फिल्म में "वॉर" से ऋतिक रोशन के भी मेजर कबीर के रूप में नज़र आने की भी खबर है| पठान हमें अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load