Bollywood News


बिग बॉस 14: रवीना टंडन व जैकलीन के साथ सलमान ने लगाए 173 ठुमके! देखीए विडियो

बिग बॉस 14: रवीना टंडन व जैकलीन के साथ सलमान ने लगाए 173 ठुमके! देखीए विडियो
हिंदी सिनेमा के सुपरस्‍टार सलमान खान 27 दिसंबर को 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। खबरों की मानें तो कोरोना संक्रमण के कारण वह इस बार कोई बड़ी पार्टी नही करने वाले हैं और उन्होंने अपने फैन्स को भी कहा है कि वह ग्लेक्सी के सामने इकठे न हों| इस बार 'बिग बॉस 14' के घर में भी जबरदस्त सेलिब्रेशन होने वाला है, हाल ही में शो मेकर्स ने इन्स्टाग्राम पर इसका नया प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें वह रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिज़ के साथ ठुमके लगते दिखाई दे रहे हैं।

प्रोमो में आप देख सकतें हैं कि सलमान खान स्‍टेज पर रवीना टंडन और जैकलीन के साथ मस्‍ती करते दिखाई दे रहे हैं| वह इस दौरान दोनों से पूछते हैं कि वह एक मिनट में कितने ठुमके लगा सकते हैं? उनके इस जवाब पर जैकलीन कहती हैं कि वह 30 लगा सकती हैं? इसके बाद सलमान खान 1 मिनट में 173 ठुमके लगाते दिखाई देते हैं और कहते हैं, तीन चीजों को कभी अंडरएस्‍ट‍िमेट मत करना, आई, मी एंड माय ठुमकाज।" इस प्रोमो को देखकर लोगों की आने वाले एपिसोड के प्रति उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है| देखिए-



इन सभी के अलावा सलमान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए राखी सावंत और राहुल महाजन साथ में परफॉर्म करते नज़र आएँगे, दूसरी और जैस्‍म‍िन भसीन, अभिनव शुक्‍ला के साथ परफॉर्मेंस करती दिखाई देंगी। सूत्रों की मानें तो इस वीकेंड शहनज गिल भी घर वालों का मनोरंजन करती नज़र आ सकती हैं, आने वाले एपिसोड वाकई में मजेदार होने वाले हैं|

End of content

No more pages to load