Bollywood News


सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर लगाई होर्डिंग, फैन्स से की ये अपील

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर लगाई होर्डिंग, फैन्स से की ये अपील
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की स्टारडम के किस्से किसी से छुपे नहीं हैं| फैन्स भाईजान के पागलों की तरह दीवाने हैं और ये दीवानगी उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में साफ़ झलकती है| एक और जगह जहां ये दीवानगी नज़र आती है वो है सलमान खान के घर के बाहर जो की मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर उनके जन्मदिन पर|

कल सलमान का जन्मदिन है और हर साल इस दिन सल्लू के फैन्स गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर उनके जन्मदिन पर भारी मात्रा में उन्हें विश करने व उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठे होते हैं| लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण भीड़ में इकठ्ठा होना किसी भी नज़रिए से सुरक्षित नहीं है| और ऐसा न हो इसलिए सल्लू ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर एक होर्डिंग लगाई है|

इस होर्डिंग पर सलमान ने अपने फैन्स के लिए ये मेसेज लिखा है की "सालों से मेरे जन्मदिन पर फैन्स का खूब प्यार व सत्कार मिलता आया है लेकिन इस साल मेरा आपसे ये अनुरोध है की कोरोना वायरस महामारी और सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर ना एकत्र हों| मास्क पहनो, सैनिटाइज़ करो, सोशल डिस्टेंस मेन्टेन रखो! इस वक़्त में गैलेक्सी में नहीं हूँ|- सलमान खान|" देखिए होर्डिंग:



बता दें की ये कई सालों में पहला मौक अहोगा जब सलमान खान के जन्मदिन पर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर कोई भीड़ - रौनक नहीं होगी| बात करें फ़िल्मी परदे की तो सलमान हमें जल्द प्रभु देवा के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में नज़र आएँगे| फिल्म में सल्लू एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर बने हैं और उनके सतह मुख्य भूमिका में दिखेंगी दिशा पाटनी | साथ ही रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, गौतम गुलाटी, अर्जुन कानूनगो भी फिल्म में अहम् किरदारों में दिखेंगे| राधे ईद 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load