Bollywood News


सलमान खान के जन्मदिन पर इस अंदाज़ में किया बॉलीवुड सेलेब्स ने विश!

सलमान खान के जन्मदिन पर इस अंदाज़ में किया बॉलीवुड सेलेब्स ने विश!
हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई दी है| बता दें कि सलमान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना फ़िल्मी सफर शुरू किया था और 30 साल से वह लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

सलमान खान शुरू से ही फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देखकर फिल्म निर्माता उन्हें बतौर हीरो साइन करने लगे थे। अगर आपको पता हो 1988 में बतौर सहायक अभिनेता सलमान की पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी'रिलीज़ हुई थी, सलमान के जन्मदिन पर वरुण धवन, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, आपार शक्ति खुराना, रेमो डिसूजा और जैकलीन फर्नांडिज़ जैसे सितारों ने उनको विश किया है| देखिये कुछ पोस्ट-









सलमान को इंटरव्यू देना बिलकुल पसंद नहीं है, लेकिन फिल्म की प्रमोशन के लिए उन्हें न चाहते हुए भी यह करना पड़ता है, उनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। अभिनेता कार और मोटरबाइक के भी बड़े शौकीन हैं, उनके पास बीएमडब्ल्यू एम 5, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, ऑडी, रेंज रोवर, लेक्सस एलएक्स 470 जैसी कई महंगी करों का काफिला है। सलमान को अनेक बार साइकल पर भी मुंबई की सड़कों पर घूमते देखा गया है|

End of content

No more pages to load