शोम मखीजा के निर्देशन में कोरोना संकट के बीच कोरियाई फिल्म 'ब्लाइंड' के हिंदी रिमेक की शूटिंग स्कॉटलैंड के ग्लासगो फिल्मसिटी में शुरू हो चुकी है| इस फिल्म में सोनम एक दृष्टिहीन लड़की के किरदार में नज़र आएंगी| इसकी पूरी टीम बड़ी मुश्किल से कोरोना वायरस के कारण साईट पर पहुंची है, क्योंकि इस समय बाहर की उड़ाने भी बंद कर दी गई हैं| देखिये-
सोनम आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नज़र आई थी, इसमें उनके किरदार की दर्शकों ने खूब सराहना की थी| अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आती हैं और अपनी पोस्ट के जरिये फैन्स का मनोरंजन करती रहती हैं|


