Bollywood News


तापसी पन्नू ने शेयर की 'रश्‍मि रॉकेट' के सेट से शानदार तस्वीर, देखिये

तापसी पन्नू ने शेयर की 'रश्‍मि रॉकेट' के सेट से शानदार तस्वीर, देखिये
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू आज फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे पॉप्युलर ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं| वह अपने बयानों के चलते भी काफी मशहूर हैं, कुछ समय पहले उन्होंने इन्स्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें साझा की थी जिनको काफी पसंद किया गया था| हाल ही में तापसी ने इन्स्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'रश्‍मि रॉकेट' के सेट से एक तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है|

इस तस्वीर में तापसी विन्निंग पॉइंट पर पहुंच कर अपनी जीत का जश्न मनाती नज़र आ रही हैं, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "फिनिश मार्क के माध्यम से आधा रास्ता। पैर चलाने से लेकर पैर हिलाने तक, संगीत को रोल करें और.......|" इस फिल्म में तापसी एक एथलेट का किरदार निभा रही हैं, कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फैन्स को बताया था कि फिल्म का एक शेड्यूल को पूरा कर लिया है। देखिये तस्वीर-



यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, इसमें तापसी के अलावा अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेनयुली जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इसका निर्देशन कार्य आकाश खुराना संभाल रहे हैं और रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया द्वारा इसको निर्मित किया गया है। तापसी पन्नू आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर तुषार हिरनंदनी निर्देशित फिल्म 'सांड की आँख' में भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई दी थी। आने वाले समय में वह 'शाबाश मिठू', 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं।

End of content

No more pages to load