Bollywood News


वरुण धवन और किआरा आडवाणी स्टारर 'जुग-जुग जियो' की शूटिंग भी खत्म!

कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म 'धमाका' की शूटिंग मात्र 10 दिनों में ही पूरी कर ली थी, इसकी शूटिंग को 16 दिनों में खत्म करने का प्लान किया गया था| अब खबर आ रही है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही 'जुग-जुग जियो' फिल्म की शूटिंग भी काफी जल्दी पूरी हो गई है| इस बात की जानकारी बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री किआरा आडवानी ने फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए दी है|

इस फिल्म में वरुण धवन, किआरा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| हाल ही में नीतू कपूर ने भी अपने किरदार की शूटिंग पूरी होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "आखिरी दिन फिल्म 'जुग जुग जियो' की टीम के साथ, जो अब परिवार बन गया है, इन्हें मिस करूंगी।" बता दें की किआरा द्वारा साझा की गई तस्वीर में फिल्म के कई सदस्य नज़र आ रहे हैं| देखिये-




इस फिल्म के अलावा किआरा आडवानी आने वाले समय में राज मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म और अनीस बज़्मी निर्देशित 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आने वाली हैं। उनके फैंस सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load