Bollywood News


वरुण और सारा स्टारर 'कुली नंबर 1' को दी IMDb ने इतनी खराब रेटिंग!

डेविड धवन निर्देशित वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुली नंबर 1' काफी लंबे समय बाद हाल ही में 25 दिसंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई थी। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक द्वारा कुछ खास पसंद नही किया गया, इसके उपर सोशल मीडिया पर काफी मीम भी बनाए गए थे। हाल ही में इसकी (आईएमडीबी) रेटिंग भी सामने आई है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएँगे|

वरुण और सारा की यह फिल्म 1995 में रिलीज़ हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की क्लासिक कॉमेडी 'कुली नंबर 1' का रीमेक है, यह उस जमाने की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी| वरुण और सारा की 'कुली नंबर 1' को मूवी रेटिंग प्लेटफॉर्म आईएमडीबी पर 21,151 वोट्स के आधार पर 1.4 रेटिंग मिली है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसको आईएमडीबी पर 1.9 मिली थी।

मीडिया खबरों के अनुसार यह फिल्म कम रेटिंग के मामले में 'सड़क 2' को नही पछाड़ पाई। आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर 'सड़क 2' को दर्शकों का प्यार प्राप्त नही हुआ, जिसकी वजह से आईएमडीबी ने इसको 1 रेटिंग दी थी। 'कुली नंबर 1' में वरुण और सारा के अलावा जावेद ज़ाफरी, परेश रावल, राजपाल यादव और जॉनी लिवर ने भी अहम भूमिका निभाई है।

End of content

No more pages to load