Bollywood News


राजस्थान के रणथंबोर में आज हो सकती है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

राजस्थान के रणथंबोर में आज हो सकती है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?
हिंदी सिनेमा के युवा प्रतिभावान अभिनेता रणबीर कपूर और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुसखबरी सामने आ रही है। हाल ही में खबर मिली है की ये दोनों आज यानि 30 दिसंबर को राजस्थान के रणथंबोर में सगाई कर सकते हैं। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे नीतू कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी राजस्थान पहुंचे हैं और वहीं पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी को भी देखा गया है| इन सभी को एक साथ देखकर लोगों द्वारा यही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लव बर्ड बहुत जल्द शादी करने वाला है|

खबरों की मानें तो इस समय रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पति भारत साहनी और बेटी समारा के साथ राजस्थान में ही हैं| कुछ समय खबर आई थी कि यह सेलेब्रिटी यहाँ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आए इक्कठा हो रहे हैं, परन्तु आलिया और रणबीर के परिवार वालों की मौजूदगी से यही अंदाज़ा लगाया जा रहा कि बॉलीवुड का यह खूबसुरत लव बर्ड शादी करने वाला है|

हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इन्टरव्यू में कहा था कि अगर इस साल कोरोना महामारी न होती तो, अब तक वह दोनों शादी कर चुके होते। इस खबर को सुनने के बाद दोंनों के फैन्स काफी ख़ुश नज़र आए थे और जब से बॉलीवुड सेलेब्स के रणथंबोर पहुंचने की खबर लोगों ने सुनी है तो उनकी उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है|

End of content

No more pages to load