Bollywood News


नोरा फतेही का साल 2020 का यह आखिरी डांस वीडियो, कर देगा आपको हैरान!

नोरा फतेही का साल 2020 का यह आखिरी डांस वीडियो, कर देगा आपको हैरान!
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं| उन्होंने अपने डांस से बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के साथ-साथ स्टेज पर भी अपने डांस मूव्स से खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं| हाल ही में नोरा ने न्यू ईयर से पहले इस साल का अपना आखिरी डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके डांस को देखकर आप इससे बार-बार देखने के लिए मजबूर हो जाएँगे|

नोरा फतेही ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "साल 2020 का लास्ट डांस वीडियो। अगले साल इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।" यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अभी तक नोरा के इस डांस वीडियो को 21 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। अभिनेत्री के बेली डांस वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं| देखिये-



नोरा फतेही आखिरी बार बड़े पर्दे पर निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'बाटला हाउस ' में जॉन अब्राहम के साथ नज़र आई थी| आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अभिषेक दुधैया, के निर्देशन में बनी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' में अपने सेक्सी अंदाज़ से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं| इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमी विर्क जैसे कलाकार भी अपने किरदारों से दर्शकों को दीवाना बनाते दिखाई देंगे|

End of content

No more pages to load