Bollywood News


रणबीर कपूर के साथ बोनफायर का मजा लेती नज़र आई आलिया भट्ट!

रणबीर कपूर के साथ बोनफायर का मजा लेती नज़र आई आलिया भट्ट!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय अपने परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर में छुट्टियां का मजा ले रहे हैं। वहीं से इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, हाल ही में आलिया ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने प्यार रणबीर के साथ बोनफायर का मजा लेती नज़र आ रही हैं| उनकी यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है, इन दोनों के साथ सोनी राजदान, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत, समायरा भी यहां आए हुए हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में आलिया काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं, तस्वीर में वह पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस, विंटर ट्रेंचकोट, कैप के साथ लॉन्ग हाई बूट पहने नज़र आ रही हैं। आलिया का आकर्षक और मोहक अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है, तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "और जो भी हमारे सामने है... चीयर्स|" इस तस्वीर में रणबीर कपूर भी साइड में बैठे दिखाई दे रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आलिया भट्ट आने वाले समय में आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाली हैं, इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इस फिल्म को 4 दिसंबर 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी की वजह से अब इसकी रिलीज़ डेट को अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है|

End of content

No more pages to load