Bollywood News


अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर किया इस मैगजीन के लिए बेबी बंप फ्लॉन्ट!

अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर किया इस मैगजीन के लिए बेबी बंप फ्लॉन्ट!
अनुष्का शर्मा ने वोग फैशन मैगजीन के लिए एक बार फिर से फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। एक बार फिर से अनुष्का ने अपने सेक्सी और हॉट अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह मैगजीन के लिए खूबसूरत तरीके से बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं, उनकी इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

अनुष्का शर्मा द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की गई वोग मैगजीन के कवर पेज तस्वीर में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटोशूट में अनुष्का सेक्सी ओवर कोट में अपने बेबी बंप का प्रदर्शन करते हुए लोगो का ध्यान आकर्षित करती नज़र आ रही हैं, इसमें वह काफी बॉल्ड और खूबसूरत लग रही हैं| देखिये-



विराट और अनुष्का जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने कोरोनो वायरस महामारी के कारण अधिकांश फ़िल्मी शूट को फिलहाल निलंबित कर दिया है। इस समय वह अपने घर पर पति विराट के साथ अपना प्रेगनेंसी समय एन्जॉय कर रही हैं|

End of content

No more pages to load