जब से बिग बॉस 14 के घर में राखी सावंत आई हैं दर्शकों को हर दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में कैप्टन टास्क के लिए घर को भूतिया महल में बदल दिया गया था। जिसमें राखी सावंत एक बार फिर जुली बनकर सभी घर वालों को परेशान करती नज़र आई। बिग बॉस ने इस टास्क में राहुल महाजन को राजा बनाया था, जबकि राखी सावंत और जैस्मीन भसीन उनकी बीवियां बनी हुई थी। टास्क के दौरान राखी अपने किरदार में इतना घुस गई कि उन्होंने राहुल महाजन की धोती तक फाड़ दी।
राखी के बर्ताव को देखकर घर के लड़के काफी नाराज़ दिखाई दिए थे। उन्होंने राखी के उपर खूब जुबानी तीर चलाए, वह अपने किरदार से बाहर निकलने के लिए तैयार ही नही थी| इस टास्क के दौरान अली गोनी ने ऑब्जेक्शन उठाते हुए कहा था कि इसी तरह की चीजें अगर किसी औरत के साथ हो तो चलेगा क्या? और उसी समय टास्क को रद्द करना पड़ा|
अगर आपको पता हो राखी और राहुल महाजन एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और इस शो के दौरान भी दोनों की केमिस्ट्री अच्छी रही है| बिग बॉस 14 का आने वाला एपिसोड कौन से नए ड्रामे लेकर आता है ये दिखना वाकई में मजेदार होने वाला है|
बिग बॉस 14: राहुल महाजन की धोती के राखी सावंत ने किए दो टुकड़े!
Thursday, December 31, 2020 15:25 IST


